'जजमेंटल है क्या' Celebs रिएक्शन- राजकुमार राव और कंगना रनौत की जमकर तारीफ

By Staff

राजकुमार राव और कंगना रनौत की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' 26 जुलाई को देशभर में रिलीज होने वाली है। बहरहाल, फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हो चुकी है और बॉलीवुड सेलेब्स ने फिल्म देख लिया है। बता दें, फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है। खासकर राजकुमार और कंगना के अभिनय को सेलेब्स खूब सराह रहे हैं। फिल्म का निर्देशन प्रकाश कोवेलामुडी ने किया है। जबकि प्रोड्यूसर हैं एकता कपूर। फिल्म की स्क्रिनिंग में आनंद एल राय, जाह्नवी कपूर, राधिका मदान, अश्निनी अय्यर तिवारी समेत कई सेलिब्रिटी शामिल हुए।

Judgementall Hai Kya

जजमेंटल है क्या एक मर्डर मिस्ट्री है जिसके शक की सुई दो लोगों पर जाकर टिक चुकी है कंगना रनौत यानि कि बॉबी और दूसरा राजकुमार राव यानि कि केशव। सतीश कौशिक इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में लगे और बॉबी - केशव, सतीश कौशिक को उलझाने में।

निर्देशक अश्व‍िनी अय्यर तिवारी ने लिखा, "जब दो शानदार अभिनेता एक साथ काम करते हैं तो कुछ मैजिकल होता है. कुछ अलग करने की ह‍िम्मत, टूटते हैं कई न‍ियम. राजकुमार राव, कंगना रनौत की फिल्म एक ट्रीट है. एकता कपूर, कन‍िका ढिल्लन, प्रकाश कोवेलामुडी को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई.."

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए ल‍िखा- जजमेंटल है क्या सुपर क्रेजी फिल्म है.. कंगना ने कमाल कर दिया है, उन्हें पता है कैसे किरदार करना है.. राजकुमार राव बहुत खास हैं.. फिल्म जरूर देखें आप सब..

फिल्म 26 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। देखना दिलचस्प होगा कि राजकुमार और कंगना की इस फिल्म को आम पब्लिक से कैरा रिस्पॉस मिलता है। इस फिल्म के साथ कृति सैनन और दिलजीत दोसांझ की 'अर्जुन पटियाला' क्लैश हुई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X