एक और सुपरस्टार फिल्म की रिलीज़ डेट BOOKED: 22 फरवरी 2019, एक दिलचस्प क्लैश
राजुकमार राव और कंगना रनौत स्टारर मेंटल है क्या की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी गई है। प्रकाश कोवेलामुंडी की इस फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म एक साईकोलॉजिकल थ्रिलर मानी जा रही है।
फिल्म के कई पोस्टर रिलीज़ हुए थे और दर्शकों को इन पोस्टर में ज़्यादा कुछ समझ नहीं आया। अब राजकुमार राव और कंगना रनौत ने एक वीडियो के ज़रिए फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस की है।

राजकुमार राव और कंगना रनौत इसके पहले, विकास बहल की क्वीन में काम कर चुके हैं। माना जा रहा है कि मेंटल है क्या के बाद, ये जोड़ी अनुराग कश्यप की इमली में नज़र आएगी।
जकुमार राव का कहना है कि मैंने फिल्म के बारे में सुना था तो मैं बस हैरान रह गया था। वहीं उनका कहना था कि फिल्म की कहानी सुनते ही मेरे होश उड़ गए। इससे बेहतर मुझे कुछ नहीं लगा, मैंने तुरंत हां कर दी।
वैसे आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड की बेस्ट साइकोलॉजिकल थ्रिलर जिनमें शामिल थी वो कौन थी -


Click it and Unblock the Notifications