अक्षय कुमार से पहले राजकुमार राव-जाह्नवी कपूर करेंगे थिएटर्स को हाईजैक, रूही अफजाना का धमाका फाइनल!
केंद्र सरकार ने बेशक 100 फीसदी क्षमता के साथ थिएटर्स खोलने की अनुमति दे दी है लेकिन अभी भी कुछ कुछ राज्यों में पूरी तरह से सिनेमाघर नहीं खुले हैं। सिनेमाघर मालिक लगातार किसी बड़ी फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में बड़ी खबर ये सामने आ रही है कि राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म रूही अफजाना मार्च में थिएटर्स में रिलीज हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि दिनेश विजान के निर्देशन में बनी फिल्म रूही अफजाना मार्च में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि मार्च के पहले हफ्ते में रूही अफजाना रिलीज हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार स्टारर सूर्यवंशी मार्च अंत व अप्रैल तक रिलीज हो सकती है। अब फैंस के लिए खुशखबरी है कि वह लंबे समय के बाद थिएटर्स में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर रूही अफजाना से सिनेमाघरों में वापसी करेंगे।

स्त्री जैसी है ये फिल्म
कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि साल 2018 में आई स्त्री जैसी ही ये फिल्म होगी। ये स्त्री की तरह कॉमेडी हॉरर फिल्म है।

जाह्नवी कपूर की लेटेस्ट फिल्म
जाह्नवी कपूर की आखिरी फिल्म गुंजन सक्सेना थी। जो कि एक बायोपिक थी। जिसे ओटीटी पर कोरोना काल में रिलीज किया गया था। ये फिल्म दर्शकों द्वारा पसंद की गई थी।

राजकुमार राव की आखिरी फिल्म
रूही अफजाना एक्टर राजुकमार राव इससे पहले अभिषेक बच्चन की फिल्म लूडो में नजर आए। वहीं छपाक भी अमेजन पर रिलीज हुई थी जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

जाह्नवी कपूर इस फिल्म में बिजी
इन दिनों जाह्नवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी है। वह पंजाब में गुड लक जेरी की शूटिंग कर रही है। हाल में ही उनके फोटो वीडियो सेट से सामने आए थे।


Click it and Unblock the Notifications