विद्या बालन की 'हमारी अधूरी कहानी' में नया खुलासा!
[बॉलीवुड न्यूज] काफी समय से पर्दे से गायब विद्या बालन एक बार फिर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। जी हां, मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' 12 जून को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म से विद्या को काफी उम्मीदें हैं।

बता दें, इस फिल्म में विद्या बालन और इमरान हाशमी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। लेकिन हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक बड़ी बात सामने आई है। खबरों की मानें तो इस फिल्म के एक्स-फैक्टर होंगे राजकुमार राव।
'हमारी अधूरी कहानी' में राजकुमार राव विद्या बालन के पति का किरदार निभा रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए फिल्म के निर्देशक बताते हैं कि, 'राजकुमार फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन टैलेंट हैं। वह 'हमारी अधूरी कहानी' के एक्स फैक्टर है। फिल्म की कहानी में उनकी वजह से ऐसा मोड़ आएगा कि इमरान और विद्या की प्रेम कहानी में नया तड़का लगेगा।'
PICS: अजय देवगन, शाहरूख समेत जानिए बाकी बॉलीवुड सितारों के अजीबोगरीब डर!
गौरतलब है कि, 'हमारी अधूरी कहानी' से दर्शकों के साथ साथ विद्या और इमरान की भी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। काफी समय से फ्लॉप फिल्में देने के बाद दोनों को एक अदद हिट फिल्म की दरकार है।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

