स्त्री के ब्लॉकस्टर होने के बाद राजकुमार राव बढ़ा सकते है अपनी फीस, पढिए पूरी खबर
राजकुमार राव इस समय एक के बाद एक फिल्मों में नजर आ रहे है और अपने अभिनय से सबका दिल जीत रहे है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म स्त्री को लेकर काफी ज्यादा चर्चाएं है और लोगों ने इस फिल्म को इतना प्यार दिया है कि ये फिल्म राजकुमार राव की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। बता दें कि इस फिल्म की सफलता के बाद से खबरें आ रही है कि राजकुमार राव अपनी फीस बढ़ा सकते है और हो भी क्यों ना वो काफी बेहचरीन अभिनेता है। बता दें कि ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में तो पहुंच चुकी है और उसके बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रही है।
कोई शक नहीं स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास बनाया है। महज 20 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने धमाकेदार कमाई की है। यह 2018 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है।

स्त्री ने 400 प्रतिशत से ज्यादा का मुनाफा कमा लिया है। ऐसे में राजकुमार राव अगर अपनी फीस बढाते है तो इसमें कोई भी अचंभी नही होना चाहिए।
राजकुमार राव ऐसे अभिनेता है जिन्होने इस इंडस्ट्री में काफी ज्यादा स्ट्रगल किया है और अब वो बुलंदी पर पहुंच रहे है। यह राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।
स्त्री ने श्रद्धा की फिल्म एबीसीडी 2 (107 करोड़) और एक विलेन (105 करोड़) को पीछे कर दिया है। वहीं, यह राजकुमार राव की पहली 100 करोड़ी फिल्म है। इस हॉरर- कॉमेडी फिल्म के कंटेंट को लोगों ने खूब पसंद किया है।
अगर आपने ये फिल्म नहीं देखी है तो आपको जरूर देखनी चाहिए क्योंकि फिल्म में सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है और फिल्म की कहानी काफी ज्यादा अच्छी है।


Click it and Unblock the Notifications
