..................... Rajkummar Rao and Hansal Mehta collaborate again on Swagat Hai - Hindi Filmibeat

2018 पर कब्ज़ा और अब 2019 के #BestActor अवार्ड की तैयारी भी हो गई!

राजकुमार राव की ओमेर्ता का ट्रेलर जिसने भी देखा है उसने ठप्पा लगा दिया है कि इस साल का बेस्ट एक्टर अवार्ड उन्हें ही मिलना है। लेकिन अब, 2018 की बात तो छोड़ दीजिए, राजकुमार राव ने 2019 की तैयारी भी कर ली है।

दरअसल, हंसल मेहता और राजकुमार राव पांचवी बार एक साथ आने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म का नाम है स्वागत है और ये सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

rajkummar-rao-hansal-mehta-collaborate-again-on-swagat-hai

वैसे राजकुमार राव ने हंसल मेहता के प्रोड्यूस की हुई वेब सीरीज़ बोस - डेड और अलाइव में भी काम किया है। तो ये वो छठवीं बार एक साथ काम कर रहे हैं।

इसके पहले दोनों ने शाहिद, सिटीलाइट्स, अलीगढ़ और ओमेर्टा में साथ काम किया है। स्वागत है एक मज़बूत फिल्म है जो लोगों की दोहरी मानसिकता, उनके अभिव्यक्ति की आज़ादी और औरतों के साथ काम की जगह पर हो रहे बर्ताव पर बात करेगी।

अब राजकुमार राव और हंसल मेहता जब भी साथ आए हैं, अवार्ड्स की बौछार हुई है। अलीगढ़ के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मिला तो सिटीलाइट्स के लिए क्रिटिक्स।

वहीं शाहिद के लिए तो राजकमार राव नेशनल अवार्ड जीत चुके हैं। माना जा रहा है कि ओमेर्टा से भी सारे अवार्ड उन्हीं के नाम है। और अब स्वागत है का प्लॉट सुनकर लग रहा है कि अगले साल के अवार्ड्स की भी बुकिंग हो चुकी है।

वैसे यहां देखिए, राजकुमार राव के बेस्ट परफॉर्मेंस -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X