..................... Rajkummar Rao fractures ankle while shooting for Lip Sync Battle - Hindi Filmibeat

फरहा खान के शो में पहुंचे राजकुमार राव..तुड़वा बैठे अपने पैर

By Shweta

एक्टर राजकुमार राव फराह खान के शो लिप सिंग बैटल में पहुंचे जहां सेट पर वो एक दुर्घटना का शिकार हो गए और अस्पताल जाने पर पता चला कि उनके पैर में फ्रैक्चर है। उन्हें अपने पैरों की सर्जरी करानी पड़ी। राजकुमार राव ने खुद यह बात सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर के साथ शेयर की।

दरअसल राजकुमार राव को कृति सेनन के साथ शो पर आना था लेकिन चोट लगने के कारण यह एपिसोड पूरा नहीं हो सका। राजकुमार राव ने कहा कि "हां मेरा पैर टूट गया है, फराह खान और पत्रलेखा सपोर्ट के लिए शुक्रिया और कृति सैनॉन और टीम के लिए सॉरी क्योंकि मैं शो की शूटिंग पूरी नहीं कर पाया।"

rajkummar-rao-fractures-ankle-while-shooting-for-lip-sync-battle-show

ऐसा कहा जा रहा है कि राजकुमार राव को अक्षय कुमार के गाने चिंता..ता..ता चिता पर डांस करना था और इसी दौरान उनका बैलेंस बिगड़ गया और उन्हें चोट लग गई। राजकुमार राव फिलहाल अस्पताल में हैं।

राजकुमार राव के करियर की बात करें तो पिछले महीने उनकी फिल्म न्यूटन रिलीज हुई थी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था और फिल्म ऑस्कर के लिए भी चयनित हुई है। इसके अलावा राजुकमार राव ट्रैप्ड, राबता, बरेली की बर्फी, न्यूटन, बहन होगी तेरी में नजर आ चुके हैं और उनकी अगली फिल्म शादी में जरूर आना भी रिलीज के लिए तैयार है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X