राजकुमार राव ने रिजेक्ट किए दो शानदार सीक्वल, कहा बात नहीं बनी
राजकुमार राव ने एक इंटरव्यू में साफ कर दिया है कि ना ही वो दोस्ताना 2 कर रहे हैं और ना ही शुभ मंगल ज़्यादा सावधान। हालांकि राजकुमार राव ने माना कि उन्हें दोस्ताना 2 के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन कुछ बात नहीं बनी। हालांकि उन्होंने वादा किया है कि जल्दी ही करण जौहर के साथ कुछ शानदार लेकर ज़रूर आएंगे।
रही शुभ मंगल ज़्यादा सावधान की बात तो खबर थी कि आनंद एल राय प्रोडक्शन्स की इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव रोमांस करते दिखेंगे। सेक्शन 377 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद फिल्म गे कपल और उनके रोमांस पर बन रही थी। लेकिन फिलहाल राजकुमार राव ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया है।



Click it and Unblock the Notifications