राजकुमार राव ने किया चुपके चुपके रीमेक कंफर्म, बनेंगे धर्मेंद्र, ढूंढ रहे हैं बच्चन
राजकुमार राव लव रंजन की फिल्म चुपके चुपके कर रहे हैं और इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में कर दी है। फिल्म 70 के दशक की मशहूर फिल्म का हिंदी रीमेक है और इस फिल्म में राजकुमार राव धर्मेंद्र की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। हालांकि उनके अमिताभ बच्चन और शर्मिला टैगोर की खोज अभी भी की जा रही है।
फिल्म के बारे में बात करते हुए राजकुमार राव ने कहा कि ये फिल्म करना बहुत ही बड़ी ज़िम्मेदारी है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर फिलहाल काम चल रहा है।

राजकुमार राव ने धर्मेंद्र की भूमिका को ज़िंदा करने पर बात करते हुए कहा कि धर्मेंद्र के जूतों में अपने पैर डालने के लिए भी बहुत हिम्मत चाहिए। ऊपर से ऋषिकेष मुखर्जी को मैच करना नामुमकिन है। लेकिन हमारी टीम अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रही है।
चुपके चुपके रीमेक लव रंजन के साथ टी सीरीज़ प्रोड्यूस कर रही है और फिल्म में राजकुमार राव को टक्कर देने के लिए एक शानदार ए लिस्ट स्टारकास्ट ढूंढी जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications