राजकुमार राव ने बॉलीवुड में पूरे किए 10 साल, कहा - अभी तो शुरूआत है
राजकुमार राव ने बॉलीवुड में 10 साल पूरे कर लिए हैं। और इस मौके पर उन्होंने एक बेहद प्यारा सा पोस्ट शेयर किया। राजकुमार राव ने अपने अलग अलग किरदारों की तस्वीर का एक कोलाज शेयर किया। साथ ही उन्होंने लिखा - अभी तो सफर की शुरूआत है।
इसके साथ ही राजकुमार राव ने अपने सभी साथियों को धन्यवाद दिया। तकनीशियन से लेकर लेखकों तक, डायरेक्टर से लेकर को स्टार्स तक। सभी को राजकुमार राव ने साथ देने के लिए धन्यवाद दिया।

गौरतलब है कि पिछला साल राजकुमार राव के लिए काफी असफल रहा। उनकी फिल्में एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, मेड इन चाईना और जजमेंटल है क्या, तीनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखाया।
लेकिन इस साल वो धमाकेदार वापसी की तैयारी में हैं। उनकी फिल्में रूही अफज़ा, स्त्री ट्राईलॉजी, लूडो, बधाई दो इस साल रिलीज़ होंगी।


Click it and Unblock the Notifications
