बहुत रूलाने के बाद अब हंसायेंगे राजकुमार...
यहां तक कि उनकी आने वाली फिल्म 'सिटीलाइट्स' में भी उनका रोल काफी सीरयस है लेकिन अब राजकुमार अपनी इस इमेज से बाहर निकलना चाहते हैं और इसलिए ही उन्होंने अरबाज खान की हास्य फिल्म 'डॉली को डोली' साइन की है जिसमें वो लोगों को पेट पकड़कर हंसने को मजबूर करेंगे।
फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर हैं। अपने रोल के बारे में राजकुमार ने कहा कि हास्य फिल्म 'डॉली को डोली' में उनका किरदार उन गंभीर भूमिकाओं से अलग है, जो वह फिलहाल अपनी अधिकांश फिल्मों में निभा रहे हैं।"
गौरतलब है कि अशोक डोगरा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'डॉली को डोली' एक ऐसी लड़की की कहानी है जो शादी करने के बाद मर्दो को लूटती है और बाद में फरार हो जाती है। फिल्म में हेल्दी कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगा है देखते हैं कि फिल्म लोगों को रास आती है कि नहीं और राजकुमार लोगों कों हंसा पाते हैं कि नहीं।
फिलहाल तो राजकुमार 30 मई को रिलीज होने जा रही फिल्म 'सिटीलाइट्स' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ पर्दे पर पत्रलेखा की जोड़ी है जिनकी यह पहली फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications
