राजकुमार राव- नुसरत भरूचा की फिल्म 'छलांग'- शानदार पंचलाइन के साथ POSTER रिलीज
राजकुमार राव और नुसरत भरूचा अभिनीत फिल्म 'छलांग' का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म 13 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की टैगलाइन दी गई है- लंबी छलांग के लिए, लंबी नींद जरूरी है । हंसल मेहता द्वारा निर्देशित, छलांग का निर्माण एडीएफ फिल्म्स और लव फिल्म्स द्वारा किया गया है और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया गया है।
'छलांग' उत्तर भारत के एक फंडेड सेमी गर्वंमेंट स्कूल के पीटी मास्टर की प्रेरणादायक कहानी है। मोंटू (राजकुमार राव) एक ठेठ पीटी मास्टर है, जिसके लिए यह सिर्फ एक काम है। जब हालात ने मोंटू का सब कुछ दांव पर लगा दिया, जिसमें नीलू भी शामिल है, जो किरदार नुसरत भरूचा द्वारा निभाया जा रहा है, जिसे वह प्यार करता है, तो मंटू को वो करने के लिए मजबूर किया जाता है, जो उसने कभी नहीं किया।

मोंटू की यात्रा के माध्यम से, 'छलांग' में स्कूल पाठ्यक्रम में खेल शिक्षा के मूल्य को हास्यपूर्वक तरीके से संबोधित किया गया है। पोस्टर आ गया है और हम इसे पूरी तरह से प्यार कर रहे हैं कि आने वाले समय के साथ कहानी कैसे सामने आएगी।
एक सोशल कॉमेडी 'छलांग' में अभिनेता राजकुमार राव और नुसरत भरुचा मुख्य भूमिका में हैं। हंसल मेहता द्वारा निर्देशित, लव रंजन, असीम अरोड़ा और ज़ीशान कादरी द्वारा लिखित, 'छलांग' का निर्माण अजय देवगन, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है जहां कहानी लव रंजन द्वारा लिखी गई है।


Click it and Unblock the Notifications