राजकुमार- भूमि स्टारर 'बधाई दो' के रिलीज डेट की घोषणा- रिपब्लिक डे वीकेंड 2022 पर जॉन अब्राहम के साथ क्लैश
राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फिल्म 'बधाई हो' के तीन साल बाद, जंगली पिक्चर्स 'बधाई दो' लेकर आई है। हर्षवर्धन कुलकर्णी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की जोड़ी दिखने वाली है। यह अगले साल रिलीज होने वाली सबसे बहुप्रतीक्षित फैमिली एंटरटेनर में से एक है।
राजकुमार और भूमि के अलावा, फैमिली एंटरटेनर में सीमा पाहवा, शीबा चड्ढा, लवलीन मिश्रा, नितीश पांडे, शशि भूषण जैसे अनुभवी कलाकारों की टोली शामिल है, जो कहानी को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

बता दें, निर्माताओं ने अब आधिकारिक तौर पर 2022 के रिपब्लिक डे वीकेंड पर 'बधाई दो' के थिएट्रिकल रिलीज तारीख की घोषणा कर दी है। पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए, राजकुमार और भूमि दिलचस्प पात्रों को निभाते दिखाई देंगे। जहां राज एक महिला पुलिस थाने में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाएंगे, वहीं भूमि फिल्म में एक पीटी टीचर की भूमिका निभा रही हैं।
निर्देशक हर्षवर्धन कुलकर्णी कहते हैं, "जब फैमिली एंटरटेनर विशेष रूप से कॉमेडी फिल्मों की बात आती है, तो सिनेमा एक आदर्श मंच है क्योंकि इसका आनंद पूरे परिवार के साथ लिया जा सकता है। गणतंत्र दिवस वीकेंड पर सिनेमाघरों में 'बधाई दो' लाने के लिए हम बेहद उत्साहित हैं। यह एक संपूर्ण मनोरंजक फ़िल्म है और मुझे वास्तव में उम्मीद है कि दर्शकों को फिल्म देखने में उतना ही मजा आएगा, जितना हमें इसे बनाने में आया है।"
वही, जंगली पिक्चर्स की अमृता पांडे ने साझा किया, "इस फिल्म में राज, भूमि, हर्ष और अक्षत-सुमन जैसी पावरहाउस प्रतिभाओं को एक साथ लाना वास्तव में अभूतपूर्व रहा है। हम इस बेहद खास फिल्म को सिनेमाघरों में लाने के लिए ओर इंतजार नहीं कर सकते।"
जंगली पिक्चर्स की 'बधाई दो' का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने किया है, जिसे अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी ने लिखा है। फिल्म रिपब्लिक डे वीकेंड पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications