राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की बधाई दो की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन होगी रिलीज
अभिनेता राजकुमार राव आजकल अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। 11 साल के रिलेशनशिप को राजकुमार राव ने शादी में बदला। राजकुमार ने चंडीगढ़ में पत्रलेखा के साथ शादी की। शादी के बीच राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्म बधाई दो की रिलीज डेट को खिसका दिया है।
बधाई दो मेकर्स ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करके बताया कि भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव की फिल्म बधाई दो की नई रिलीज डेट जारी की है।पहले ये फिल्म रिपब्लिक डे 2022 के मौके पर रिलीज होनी थी लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाते हुए 4 फरवरी 2022 कर दी है।

बता दें बधाई दो फिल्म को हर्षवर्धन कुलकर्णी ने डायरेक्ट की है। जिसे जंगली पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में भूमि एक पीटी टीजर के रोल में हैं और राजकुमार राव एक पुलिसवाले की भूमिका में नजर आएंगे।
राजकुमार राव हाल में ही कृति सेनन के साथ हम दो हमारे दो में नजर आए। ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई। जोकि एक फैमिली ड्रामा फिल्म थी जिसे मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म में परेश रावल व रत्ना पाठक जैसे स्टार्स भी नजर आए।
वहीं भूमि पेडनेकर की बात करें तो वह एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ रक्षाबंधन फिल्म में नजर आएंगी। भूमि पेडनेकर इससे पहले अक्षय कुमार के साथ टॉयलेट एक प्रेम कथा में नजर आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











