Rajkummar Rao और Bhumi Pednekar ने अपनी इंस्टा फोटो की ब्लैक एंड व्हाइट, फैंस लगा रहे हैं नई फिल्म का कयास

Rajkummar Rao- Bhumi Pednekar's new film: राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की पिक्चर-परफेक्ट इंस्टाग्राम फीड ने एक मोनोक्रोमैटिक मोड़ ले लिया है। जिसे देखकर उनके फैंस हैरान हो गए हैं। बता दें, दोनों कलाकारों ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल फोटो ब्लैक एंड व्हाइड कर लिया है। वहीं, दोनों ने एक खास पोस्ट भी शेयर किया है।
राजकुमार राव की सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "विभाजन की अनकही कहानी का खुलासा। बने रहें... # ब्लैक एंड व्हाईट
वहीं, भूमि ने पोस्ट करते हुए लिखा, "एक विभाजन की कहानी जिसके कारण कई लोग अपनी ही भूमि में अजनबी बन गए।" #ब्लैक एंड व्हाइट
इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इन तस्वीरों से ऐसा लगता है कि वे 1947 के विभाजन के समय की हैं। या क्या वे किसी नए प्रोजेक्ट की ओर इशारा कर रहे हैं? इन ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों ने फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है। फिल्मों की बात करें तो, दोनों कलाकार फिल्म भीड़ में साथ दिखाई देंगे, जिसके निर्देशक हैं अनुभव सिन्हा.. और इसे भूषण कुमार ने संयुक्त रूप से निर्मित किया है।
राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर इससे पहले फिल्म 'बधाई दो' में साथ दिख चुके हैं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं, ये दोनों कलाकार पहली बार अनुभव सिन्हा से जुड़े हैं, जो अपने दमदार विषय प्रधान फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
इसके अलावा, राजकुमार राव की आने वाली फिल्मों में शामिल है- मिस्टर और मिसेज माही, जिसमें उनके साथ है जान्हवी कपूर। वहीं, भूमि आने वाले समय में भक्षक, अफवाह और द लेडी किलर जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications