'बधाई दो' की शूटिंग शुरू, मूंछों में दिखे राजकुमार राव, बेहद प्यारे हैं दोनों के किरदार- Details
भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव की फिल्म बधाई दो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। दोनों स्टार्स ने एक साथ फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। बीते साल इस फिल्म का ऐलान हुआ था। बधाई दो फिल्म एक फैमिली कॉमेडी फिल्म है। साल 2018 में आई आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा और नीना गुप्ता की फिल्म बधाई हो का ये सीक्वल है। पिछली फिल्म भी हिट साबित हुई थी और अब इस बार राजकुमार राव इस सीक्वल में धमाल मचाने को एकदम तैयार है।
राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर ने अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक फोटो शेयर की। जिसमें दोनों क्लैपबॉर्ड हाथ में थामे नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में बधाई दो के डायरेक्टर हर्षवर्धन कुलकर्णी भी दिख रहे हैं। राजकुमार राव और भूमि ने इस फोटो पर लिखा,
शुरू हो गई है हमारी कहानी
जहां है दोनों राजा और रानी शार्दुल और सुमी है एकदम प्यारे
ये दोनों है सिचुऐशन के मारे
मिलेंगे हम आपसे जल्द
हो जाएगा तब सब क्लियर और तब हम कहेंगे बधाई दो।'


Click it and Unblock the Notifications