बधाई दो के लिए राजकुमार राव की बेहद कड़ी तैयारी, शेयर की नए लुक में तस्वीर

राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर के साथ बधाई हो सीक्वल, बधाई दो की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। फिल्म LGBTQIA के विषय की एक और कहानी है जहां राजकुमार राव एक गे और भूमि पेडनेकर एक लेस्बियन के किरदार में दिखाई देंगे। दो समलैंगिक मिलकर किस तरह, अपनी कहानी बयान करेंगे ये देखना दिलचस्प होगा।

फिल्म के लिए राजकुमार राव अपने पूरे लुक पर ध्यान दे रहे हैं और इस समय खूब बॉडी बना रहे हैं। जहां उनके नए लुक में कोई उन्हें पहचान नहीं पा रहा था वहीं उन्होंने अपने वर्कआउट के दौरान की एक तस्वीर शेयर की है।

rajkummar-rao-beefs-up-for-badhaai-do-shares-his-workout-pic

इस तस्वीर को शेयर करते हुए राजकुमार राव ने लिखा - रूकना नहीं है। गौरतलब है कि बधाई दो के अलावा राजकुमार राव, कृति सैनन के साथ हम दो हमारे दो और जान्हवी कपूर के साथ रूही अफज़ाना में दिखाई देंगे।

जहां बधाई दो एक सिचुएशनल कॉमेडी वहीं हम दो हमारे दो एक सोशल ड्रामा है। बात करें, रूही अफज़ाना की तो ये फिल्म दिनेश विजान की कॉमेडी यूनिवर्स का ही हिस्सा है।

2020 में जीता दिल

2020 में जीता दिल

गौरतलब है कि 2020 में राजकुमार राव ने लूडो के साथ दर्शकों का दिल जीता। फिल्म में वो फातिमा सना शेख के अपोज़िट दिखाई दिए थे और उनके बिल्कुल अलग अभिनय ने फिल्म में चार चांद लगा दिए थे।

दर्शकों के दिल पर राज

दर्शकों के दिल पर राज

राजकुमार राव ने शानदार फिल्मों के साथ दर्शकों के दिल पर राज किया है। चाहे वो न्यूटन हो या बरेली की बर्फी का प्रीतम विद्रोही। या फिर स्त्री का सीधा सादा सा विक्की।

2020 में लगाई थी छलांग

2020 में लगाई थी छलांग

2020 में लूडो के अलावा, राजकुमार राव ने हंसल मेहता की फिल्म छलांग के साथ भी दर्शकों का दिल जीता। फिल्म अजय देवगन ने प्रोड्यूस की थी और पीटी टीचर की भूमिका में राजकुमार राव का किरदार लोगों को पसंद आया।

आखिरी हिट फिल्म

आखिरी हिट फिल्म

राजकुमार राव की आखिरी यादगार फिल्म थी साल 2018 में आई स्त्री। अमर कौशिक की इस फिल्म के लिए उन्हें ढेरों सराहना मिली और बेस्ट एक्टर के नॉमिनेशन भी।

पैरेलल सिनेमा से इतर भूख

पैरेलल सिनेमा से इतर भूख

राजकुमार राव के शानदार करियर में स्पीड ब्रेकर बनकर आई कॉमर्शियल फिल्मों के लिए उनकी भूख। इस भूख के चलते राजकुमार राव ढीली स्क्रिप्ट के लिए भी हां करने लगे जिनमें बहन होगी तेरी और फन्ने खां जैसी फिल्में शामिल थीं।

अवार्ड्स भी किए नाम

अवार्ड्स भी किए नाम

राजकुमार राव के पास अवार्ड्स और उनके नॉमिनेशन की भरमार रही है। जहां स्त्री के लिए वो हर जगह बेस्ट एक्टर अवार्ड के लिए नॉमिनेट किए गए। वहीं दूसरी तरफ शाहिद के लिए उन्होंने नेशनल अवार्ड अपने नाम किया था।

लेनी है टक्कर

लेनी है टक्कर

राजकुमार राव को अब टक्कर देने के लिए एक पूरी फौज खड़ी हो चुकी है। जहां उनकी तरह का सशक्त सिनेमा, आयुष्मान खुराना अच्छे बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के साथ पेश कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ, विकी कौशल से लेकर कार्तिक आर्यन तक उन्हें कॉमर्शियल सिनेमा में टक्कर देने के लिए तैयार खड़े हैं।

रिजेक्ट किए अच्छे रोल

रिजेक्ट किए अच्छे रोल

खबरें हैं कि राजकुमार राव ने कई प्रोजेक्ट्स ठुकराए जिनमें प्रमुख था आयुष्मान खुराना के साथ शुभ मंगल ज़्यादा सावधान और धर्मा प्रोडक्शन्स की दोस्ताना 2।

2021 में जीतेंगे दिल

2021 में जीतेंगे दिल

दर्शकों को अब एक बार फिर से राजकुमार राव का बेसब्री से इंतज़ार है। उनकी सादगी के साथ वो सशक्त अभिनय हर कोई स्क्रीन पर मिस कर रहा है। अब बस फैन्स को उन्हें परदे पर वापस देखने का इंतज़ार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X