..................... rajkummar rao become a girl after success of stree 2, filtering with director - Hindi Filmibeat

Stree 2 की सफलता के बाद राजकुमार राव ने दिखाया असली रंग, लड़की बन अब डायरेक्टर संग लड़ा रहे हैं इश्क...

Stree 2

Stree 2: बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर राजकुमार राव अपनी बेहतरीन अदाकारी की वजह से फैन्स का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 रिलीज हुई है जिसने ताबड़तोड़ कमाई की है। वर्ल्डवाइड की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर में 500 करोड़ से ऊपर का आंकड़ा पार कर लिया है तो वहीं घरेलू कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 403.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस बंपर कलेक्शन से आप अंदाजा तो लगा ही सकते हैं कि फिल्म कितनी बड़ी हिट गई है। यह फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई है कि फिल्म के तीसरे पार्ट के रिलीज होने का फैन्स इंतजार कर रहे हैं।

देखना चाहते हैं स्त्री 2 का अनसीन सीन
बता दें कि स्त्री 2 के कई ऐसे सीन्स थे जो बाद में हटा दिए गए थे, लेकिन फिल्म की इतनी पॉपुलर हुई जिसके बाद अब मेकर्स इन सीन्स को भी रिलीज करना चाहते हैं। जी हां, हाल ही में राजकुमार राव ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि राजकुमार राव लड़की की तरह सजे नजर आ रहे हैं। लंबे बाल शिमरी टॉप और स्कर्ट पहने राजकुमार राव किसी खूबसूरत लड़की से कम नहीं दिख रहे हैं। वहीं इसकी अगली तस्वीर में वह डायरेक्टर अमर कौशिक के साथ रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं।

श्रद्धा कपूर ने किया ये कमेंट
इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही राजकुमार राव लिखते हैं- #स्त्री2 फिल्म का यह मेरा पसंदीदा सीन्स में से एक था। जो बाद में कट कर दिया गया था। क्या आप लोग इस सीन को देखना चाहेंगे, मुझे बताएं। आपको बात दें कि इस वीडियो पर सबसे पहले एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने कमेंट करते लिखा है- प्लीज़ विक्की डाल दो। तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा अभी सस्पेंस बाकी है मेरे दोस्त।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X