शादी की सालगिरह पर पिता बने Rajkummar Rao, जानिए बेटा हुआ या बेटी? खुशी से झूम उठी पत्रलेखा

Rajkummar Rao Blessed with a Baby Girl: राजकुमार राव और पत्रलेखा के जीवन में ढेरों खुशियां एक साथ आ गईं हैं। जी हां, अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में चल रहीं पत्रलेखा मां बन गईं हैं और उन्होने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है।
पिता बनने के बाद राजकुमार राव खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं और सोशल मीडिया पर खुद ही जानकारी साझा की है। राजुकमार राव ने लिखा, ''भगवान ने हमें हमारी चौथी शादी की सालगिरह पर सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।'' इसके अलावा उन्होने तस्वीर में लिखा है कि उनके घर बेटी आई है।
शादी की सालगिरह है..
पत्रलेखा और राजकुमार राव के लिए आज डबल डबल खुशी का दिन है क्योंकि आज उनकी शादी की सालगिरह है। जी हां, 15 नवंबर को आज से 4 साल पहले दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा था। इस वक्त वो एक हैप्पी कपल हैं और 4 साल बाद बेबी गर्ल के आने के बाद उनकी दुनिया अब पूरी तरह से बदल चुकी है।
इस खबर के सामने आने के बाद फैंस के साथ साथ उनके स्टार दोस्त भी कमेंट्स करते हुए बधाई दे रहे हैं। वरुण धवन से लेकर अली फजल तक ने उनको पिता बनने के लिए मुबारकबादी दी है। देखने वाली बात होगी कि राजकुमार राव बेटी का चेहरा कब दिखाते हैं।
बधाई दे रहे हैं लोग
राजकुमार राव के पिता बनते ही फैंस के साथ साथ सितारे भी उनको बधाइयां दे रहे हैं। वरुण धवन ने लिखा, ''क्लब में आप दोनों का स्वागत है।'' अली फजल ने लिखा, ''हे भगवान!!!! ये सुनकर बहुत खुशी हुई। आप दोनों खूबसूरत लोगों को बधाई। मुबारक।'' अहाना कुमरा ने लिखा, ''मुबारक हो राज और पात्रा।'' इनके अलावा एक फैन ने लिखा, ''बहुत अच्छी खबर!! आप दोनों को बधाई।'' एक ने लिखा, ''बधाई हो राजा जी।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए राजकुमार राव ने किया था ये पोस्ट..


Click it and Unblock the Notifications











