दीपिका पादुकोण और राजकुमार राव: मेघना गुलज़ार की एसिड अटैक फिल्म लक्ष्मी की कास्ट

राज़ी की बेशुमार सफलता के बाद मेघना गुलज़ार अब अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गई है। फिल्म एसिड अटैक से उबर कर एक नया मुकाम पाने के लिए संघर्ष करने वाली लक्ष्मी की कहानी है। फिल्म में लक्ष्मी का किरदार निभा रही हैं दीपिका पादुकोण और अब खबर है कि फिल्म के दीपिका के अपोज़िट राजकुमा राव को अप्रोच किया गया है।

राजकुमार राव का रोल भले ही थोड़ा छोटा है लेकिन फिल्म में उनका किरदार काफी अहम है। किस तरह वो लक्ष्मी को सपोर्ट करते हैं और उनकी भावनात्मक ताकत बनते हैं। राजकुमार राव को ये किरदार और फिल्म की कहानी दोनों बेहद पसंद आए हैं। वहीं वो दीपिका पादुकोण के साथ काम करने के लिए भी काफी उत्साहित हैं।

rajkummar-rao-approached-for-meghna-gulzar-deepika-padukone-s-laxmi-biopic

खबर है कि दीपिका खुद इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं। वहीं मेघना ने फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि लक्ष्मी उनके लिए किरदार से ज़्यादा विषय है। इसलिए फिल्म पूरी तरह से बायोपिक नहीं है। मेघना लक्ष्मी के ज़रिए, कई मुद्दों को उठाना चाहती हैं। जैसे कि भारत में एसिड की खुले आम बिक्री।

फिल्म मार्च 2019 से फ्लोर पर जा रही है और फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर तेज़ी से काम चल रहा है। पद्मावत के बाद, ये फिल्म दीपिका पादुकोण की शादी के बाद वापसी होगी।

देखिए यंग स्टार की कुछ आने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X