पावरहाउस कलाकार Rajkummar Rao ने अपनी अगली फिल्म 'श्रीकांत बोला' 'श्री' का किया ऐलान, इस दिन होगी रिलीज

Rajkummar Rao: बॉलीवुड के पावरहाउस कलाकार, राजकुमार राव ने अब तुषार हीरानंदानी के साथ 'श्रीकांत बोला' 'श्री' नामक एक नई फिल्म की घोषणा की है। कोई शक नहीं कि उनके फैंस इस खबर को लेकर काफी उत्साहित हैं। बता दें, आंध्र प्रदेश के नेत्रहीन श्रीकांत बोला ने अपनी मेहनत के बलबूते पर न सिर्फ अपना बिजनेस खड़ा किया बल्कि उसे काफी ऊंचाइयों तक पहुंचाया.
राजकुमार राव अपनी फिल्म में यही किरदार निभाते नजर आएंगे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इस खबर को कैप्शन के साथ साझा किया। फिल्म 15 सितंबर 2023 को देश भर में रिलीज होगी।
राजकुमार राव ने हाल ही में बधाई दो और मोनिका ओह माई डार्लिंग के लिए 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार - जूरी' का सम्मान हासिल किया। वहीं, 2023 भी अभिनेता ने लिए काफी शानदार लग रहा है।
फिल्म श्रीकांत बोला में राजकुमार के सह-कलाकार अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर हैं। गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ की टी-सीरीज़ फिल्म्स और चॉक एन चीज़ फिल्म्स प्रोडक्शन एलएलपी प्रस्तुतकरता है। श्री तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित ये फिल्म भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निधि परमार हीरानंदानी द्वारा निर्मित है।
कौन हैं श्रीकांत बोला
श्रीकांत का जन्म 1992 में आंध्र प्रदेश के एक किसान परिवार में हुआ। वो जन्म से ही नेत्रहीन थे। उनके माता-पिता को लोगों ने राय दी थी कि वे उन्हें किसी अनाथालय में छोड़ आएं। लेकिन उनके परिवार ने कभी उनका साथ नहीं छोड़ा। हालांकि स्कूल में उन्हें बहुत भेदभाव झेलना पड़ा। लेकिन श्रीकांत में हमेशा से कुछ अलग करने की चाह थी। 12वीं के बोर्ड में उनके 98 प्रतिशत नंबर आए, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। इसके बाद उन्होंने IIT की तैयारी शुरू की। किसी कोचिंग सेंटर से मदद ना मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। IIT में एडमिशन नहीं मिलने पर श्रीकांत ने अमेरिका के टॉप टेक्नोलॉजी स्कूल MIT के लिए अप्लाई किया और वे नेत्रहीन सेलेक्ट होने वाले पहले अंतर्राष्ट्रीय स्टूडेंट बन गए। पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत आकर उन्होंने कंपनी Bollant Industries की शुरुआत की।


Click it and Unblock the Notifications