Trailer- राजकुमार राव और जीशान अय्यूब की जोरदार टक्कर, रिलीज हुआ 'छलांग' का दमदार ट्रेलर
काफी समय से चर्चा में चल रही फिल्म छलांग का ट्रेलर आज रिलीज हुआ है और सामने आते ही काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं और फिल्म का कॉन्सेप्ट भी लोगों को पसंद आया है। बता दें कि राजकुमार राव, जीशान अय्यूब और नुसरत भरूचा इस फिल्म में लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में कई शानदार कलाकार नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया है।
ट्रेलर में साफ पता चल रहा है कि फिल्म एक स्कूल और दो अध्यापकों के बीच है और दोनों में एक तगड़ा कॉम्पटीशन चल रहा है। रोमांस और कॉमेडी के साथ फिल्म में शानदार म्यूजिक भी सुनने को मिलेगा।

इस फिल्म में कई बाल कलाकार भी नजर आने वाले हैं जो कि राजकुमार राव के साथ फिल्म को मजेदार बनाने के लिए काफी हैं। कोरोना वायरस के बाद लगातार फिल्मों और इसके ट्रेलर रिलीज का सिलसिला जारी है और फिल्में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
जैसा कि इस फिल्म का नाम है.. छलांग.. राजकुमार राव पर आधारित है क्योंकि उनका किरदार शुरुआत में लूजर दिखाया गया है जो बाद में अपने सम्मान के लिए लड़ता दिखाई दे रहा है। फिलहाल आप देखिए इस फिल्म का ट्रेलर..


Click it and Unblock the Notifications