राजकुमार राव और पत्रलेखा की बेहद क्यूट रोमांटिक तस्वीर हो रही है वायरल
राजकुमार राव और पत्रलेखा, बेहद क्यूट कपल हैं और वो इस समय साथ में छुट्टियां मना रहे हैं और अपनी छुट्टियों से पत्रलेखा ने अपनी और राजकुमार राव की एक बेहद क्यूट सी तस्वीर शेयर की है। राजकुमार राव और पत्रलेखा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
दोनों का कपल अपनी प्यारी तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा की केमिस्ट्री को दर्शकों ने पहली बार हंसल मेहता की फिल्म सिटीलाइट्स में देखी थी।

फिल्म लोगों को बेहद पसंद आई थी। राजकुमार राव उसके बाद सफलता की सीढ़ियां चढ़ने लग गए लेकिन पत्रलेखा परदे पर इतना ज़्यादा नहीं दिखाई दे पाईं।
बात करें राजकुमार राव की तो छलांग की सफलता के बाद राजकुमार राव, 2020 के शानदार प्रोजेक्ट्स के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications