..................... Rajkummar Rao and Janhvi Kapoor's film title as Mr and Mrs Mahi announced! राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की नई फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का ऐलान - Hindi Filmibeat

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की नई फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का ऐलान, सामने आई रिलीज डेट!

मिस्टर एंड मिसेज माही में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म की घोषणा हाल ही में निर्माता करण जौहर ने की है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म एक शानदार कहानी पर आधारित होगी। मिस्टर एंड मिसेज माही का क्रिकेट कनेक्शन है। यह फिल्म 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मिस्टर एंड मिसेज माही के अनाउंसमेंट वीडियो में एक क्रिकेट बॉल नजर आ रही है और कैप्शन है कि...

"कोई भी सपना कभी अकेले हासिल नहीं होता"। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा करेंगे। निर्माता करण जौहर ने लिखा, "एक सपना, दो दिलों ने पीछा किया।

rajkummar rao, janhvi kapoor, राजकुमार राव, जान्हवी कपूर

पेश है #MrAndMrsMahi, शरण शर्मा द्वारा निर्देशित, जो अपने जादू के स्पर्श के साथ बताने के लिए एक और दिल को छू लेने वाली कहानी के साथ वापस आ रहे हैं! राजकुमार राव और जान्हवी कपूर अभिनीत ये फिल्म है।

7 अक्टूबर, 2022 को सिनेमाघरों पर मिलते हैं।" करण जौहर के इस ऐलान के बाद फिल्म की चर्चा हो रही है और लोग इस दिन का इंतजार कर रहे हैं।

मिस्टर एंड मिसेज माही के टीज़र वीडियो को साझा करते हुए, जान्हवी कपूर ने लिखा, "पैड अप करने का समय - यह एक सपने का पीछा करते हुए दो दिलों की यात्रा होने जा रही है #MrAndMrsMahi, 7 अक्टूबर, 2022 को आपके पास के सिनेमाघरों में आ रही है।" इससे इतना तो तय है कि दोनों सितारे तेज धमाका करेंगे। इन दोनों को कुछ समय पहले साथ में देखा गया था और फिल्म का नाम रूही था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X