'रूही' के बाद राजकुमार राव और जान्हवी कपूर ने फिर मिलाया हाथ? शरण शर्मा की फिल्म में आएंगे नजर!
अभिनेता राजकुमार राव को लेकर मशहूर है कि उनके अभिनय के चर्चे जरूर होते हैं और फिल्मों वो जान फूंकन के लिए जाने जाते हैँ। इस समय उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा है और खबर आ रही है कि एक बार फिर से वो जान्हवी कपूर के साथ नजर आएंगे। खबर आ रही है कि निर्देशक शरण शर्मा एक फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसके लिए राजकुमार राव और जान्हवी कपूर से उन्होने बात की है।
शरण शर्मा की बात करें तो उन्होने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल से की थी। इस फिल्म में लीड रोल करने वाली अभिनेत्री जान्हवी कपूर ही थीं। यही कारण है कि वो एक बार फिर से उनके साथ काम करने के लिए राजी है।

पिंकविला की एक खबर की मानें तो शरण शर्मा एक शानदार कहानी के साथ पूरी तरह से तैयार हैं। इस फिल्म में जान्हवी कपूर और राजकुमार राव क्रिकेटर्स की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
ये एक दमदार कहानी होगी जो कि फिक्शन और अच्छे और इमोशनल मोमेंट्स से भरी हुई होगी। पता चला है कि इस फिल्म के लिए दोनों सितारों ने हां कह दी है और काफी जल्दी ये फिल्म फ्लोर पर आने वाली है।
ये जोड़ी इसके पहले रूही में नजर आई थी और दोनों की काफी तारीफ हुई थी। हालांकि कमजोर कहानी के चलते फिल्म काफी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी।
लेकिन इसका एक एक गाना काफी शानदार था और लोगों के दिलों में उतर गया था। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर को एक साथ फिर से देखना कैसा होता है ये तो समय ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications