2018 की बेस्ट फिल्म देने के बाद- तीसरी बाद साथ आएगी ये जोड़ी, फिल्म FINAL
राजकुमार राव के साथ स्त्री जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद निर्माता दिनेश विज़न ने राजकुमार के साथ मेड इन चाइना की शूटिंग की। वहीं, अब इस जोड़ी ने तीसरी फिल्म भी साइन कर ली है। जी हां, राजकुमार और दिनेश की जोड़ी अब एक हॉरर कॉमेडी फिल्म भी लाने वाली है। बता दें, स्टार स्क्रीन अवार्ड्स में स्त्री 2018 की बेस्ट फिल्म बनी है, जबकि राजकुमार राव इस साल के बेस्ट एक्टर।
जाहिर है अब इस जोड़ी से दर्शकों की उम्मीद बढ़ चुकी है।अगली फिल्म पर बात करते हुए दिनेश ने कहा, हां मैं और राज एक बार फिर साथ आने वाले हैं। मुझे उनके साथ काम करने में खुशी मिलती है। आखिर राजकुमार आज बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड अभिनेताओं में गिने जाते हैं। वह हर फिल्म के साथ सरप्राइज देते हैं और ये फिल्म भी काफी अलग होगी।

दिनेश ने बताया इस फिल्म में राजकुमार एक लोकल गुंडा बने हैं। उन्हें अचानक अहसास होता है कि वह अलौकिक शक्तियों को महसूस कर सकते हैं। यह स्त्री के लेडीज टेलर से अलग, लेकिन उतना ही फ्रेश किरदार होगा। फिलहाल फिल्म की एक्ट्रेस का चयन नहीं किया गया है। फिल्म 2020 की शुरुआत में रिलीज हो सकती है।
राजकुमार राव की बात करें तो स्त्री की बेजोड़ सफलता के बाद राजकुमार हंसल मेहता की 'तुर्रम खान', दिनेश विजन की 'मेड इन चाइना', सोनम कपूर के साथ कॉमेडी फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा', एकता कपूर की फिल्म 'मेंटल है क्या' में नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications