राजकुमार राव और दिलजीत दोसान्ज्ह ने बनाई टीम, साथ में करेंगे राज- डीके की शानदार वेब सीरीज़
कोरोना काल के बाद डिजिटल दुनिया में तहलका मच चुका है क्योंकि हर बड़ा सितारा ओटीटी पर आने को उत्सुक हैं और बड़े डायरेक्टर्स अच्छा कंटेंट देने की कोशिश कर रहे हैं। अब खबर है कि राज और डीके की अगली वेब सीरीज़ के लिए दो बेहद शानदार कलाकार फाईनल हो चुके हैं। ये दो कलाकार हैं - राजकुमार राव और दिलजीत दोसान्ज्ह।
राजकुमार राव इससे पहले राज और डीके की फिल्म स्त्री में काम कर चुके हैं वहीं दिलजीत दोसान्ज्ह के लिए ये पहला अनुभव होगा। बात करें राज - डीके की तो वो हाल ही में अमेज़ॉन प्राईम की वेब सीरीज़ द फैमिली मैन के शानदार दो सीज़न दे चुके हैं।

राज एंड डीके फिलहाल, शाहिद कपूर और साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ वेब सीरीज़ कर रहे हैं। इसके अलावा वो शाहरूख खान के साथ एक फिल्म करने जा रहे थे जो शाहरूख खान रिजेक्ट कर चुके हैं। अब राज एंड डीके अपनी नई वेब सीरीज़ पर काम करना शुरू कर चुके हैं जहां राजकुमार राव और दिलजीत दोसान्ज्ह एक साथ दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications











