Badhaai Do- नए पोस्टर्स के साथ ऐलान, कल रिलीज होगा राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर 'बधाई दो' का ट्रेलर!
काफी समय से अभिनेता राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म बधाई दो की चर्चा है और इस वक्त एक बड़ा धमाका हुआ है। राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म 'बधाई दो' के निर्माताओं ने कल ट्रेलर रिलीज की घोषणा के साथ फिल्म का एक नया पोस्टर साझा किया है। दूल्हा और दुल्हन के रूप में सजे भूमि और राजकुमार शानदार पोस्टर में एक-दूसरे का मुंह ढके हुए दिखाई दे रहे हैं। ये पोस्टर सामने आने के बाद काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोगों को काफी पसंद आए हैं।
फैंस लगातार सोशल मीडिया पर इस पोस्टर पर कमेंट कर रहे हैं और फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। अभिनेताओं ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ही पोस्टर को अलग-अलग कैप्शन के साथ अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया।

राजकुमार ने लिखा, ''कल आ रहा है हमारा ट्रेलर। कल बधाई देना वैसा ही आज भी देना चाहो तो दे सकते हैं। #BadhaaiDoInCinemas इसे अब और गुप्त नहीं रख सकता, बधाई दो ट्रेलर कल आएगा।''
भूमि ने लिखा, 'अरे यार, अब तो ये सीक्रेट कल आउट हो जाएगा! क्यूकी कल आ रहा है हमारा ट्रेलर और हम आ रहे हैं थिएटर्स मैं। हे भगवान, मैं बहुत उत्साहित हूं।'
काफी समय से इस फिल्म के ट्रेलर का फैंस को इंतजार था और इस वक्त लोग काफी उत्साहित हैं। हर्षवर्धन कुलकर्णी की ये फिल्म कैसी साबित होती है ये तो समय बताएगा। लंबे समय से भूमि पेडनेकर किसी शानदार फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वो इस फिल्म से एक दमदार वापसी करेंगीं।


Click it and Unblock the Notifications











