बधाई दो: राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर पहली बार दिखेंगे साथ- बताया, पहले क्यों नहीं किया साथ काम
जंगली पिक्चर्स की फिल्म 'बधाई दो' ने अपनी घोषणा के साथ ही दर्शकों का ध्यान आकर्षित करना शुरु कर दिया था। यह 2018 में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'बधाई हो' की फ्रेंचाइजी का एक हिस्सा है, जिसने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था और दर्शकों व आलोचकों से भी खूब तारीफें बटोरी थीं।
फिल्म में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर हैं, जो पिछले महीने से मसूरी और देहरादून में शूटिंग कर रहे हैं। पहली बार ये दोनों कलाकार किसी फिल्म के लिए साथ आए हैं और दोनों का कहना है कि 'बधाई दो' हर मायने में वही फ़िल्म है जिसकी उन्हें तलाश थी।

राजकुमार राव ने कहा, "भूमि के साथ काम करना बहुत अच्छा है। वह बेहद प्रतिभाशाली हैं और मैं उनके काम को फॉलो करते आया हूं। एक अभिनेता के रूप में वह हर फिल्म के साथ परफेक्ट होती गई हैं। मैं उसके साथ काम करना चाह रहा था लेकिन मुझे अच्छी स्क्रिप्ट नहीं मिल रही थी। फिर 'बधाई दो' हमारे रास्ते आई और हम दोनों ने हामी भर दी।"
सूर्यवंशी और राधे के बीच, जुलाई से YRF का धमाका फाइनल- 5 बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट का होगा ऐलान


Click it and Unblock the Notifications