Stree 2: इंतजार खत्म, राजकुमार राव और अपारशक्ति खुराना शुरु करेंगे स्त्री 2 की शूटिंग, यहां जानें डिटेल्स

Stree 2: फिल्म 'भेड़िया' के मिड क्रेडिट सीन में स्त्री 2 को लेकर मेकर्स ने बड़ा हिंट दिया था। वहीं, अब फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी मार्च 2023 में स्त्री 2 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
प्रोडक्शन हाउस से एक सूत्र पुष्टि करते हैं कि अपारशक्ति स्त्री के ओरिजनल कलाकारों के साथ मार्च में शूटिंग शुरू करेंगे, जिसकी शूटिंग 4 शहरों में होगी।
सूत्र का कहना है, "भेड़िया में अंत क्रेडिट सीन में जहां राजकुमार राव (विक्की) और अपारशक्ति खुराना (बिट्टू) को देखा जाता है, यह एक स्पष्ट संकेत है कि स्त्री 2 जल्द ही शुरू होगी। 2018 की फिल्म स्त्री की ओरिजनल स्टार कास्ट मार्च 2023 से शूटिंग के लिए तैयार हो जाएगी। हम कुछ विचित्र और मज़ेदार संवादों की उम्मीद कर सकते हैं। वर्तमान में सभी कलाकार अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। लेकिन फिल्म का प्री प्रोडक्शन शुरू हो चुका है।"
2018 में आई फिल्म स्त्री में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी ने मुख्य किरदार निभाए थे। फिल्म लेखक-निर्देशक-निर्माता जोड़ी राज निदिमोरु और कृष्णा डीके द्वारा लिखित एक हॉरर कॉमेडी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। जिसके बाद राज एंड डीके ने अपनी एक हॉरर यूनिवर्स शुरु करने की घोषणा की है। भेड़िया भी इसी यूनिवर्स का हिस्सा है। कोई शक नहीं कि फैंस को स्त्री 2 का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











