..................... Rajkummar Rao accepts of nepotism in Bollywood - Hindi Filmibeat

मुझे फिल्म से निकाल दिया गया था क्योंकि किसी STARKID को फिल्म चाहिए थी!

राजकुमार राव ने आखिरकार बॉलीवुड में बाप दादा की कमाई खाने वाले स्टार्स पर भी बात कर ही ली है। और उन्होंने भी बाकियों की तरह माना कि बाहर का होने के कारण उन्हें क्या क्या सहना पड़ा।

राजकुमार राव इस साल 6 फिल्में लेकर आ रहे हैं। और इसलिए इस साल सबकी नज़रें उन पर टिकी है कि कहीं ना कहीं से वो नेशनल अवार्ड पर बाज़ी मार ही लेंगे।

वैसे राजकुमार राव ने उन दिनों की बात की जब वो बॉलीवुड में नए थे। और उन्होंने माना कि यहां बाहर के आदमी के साथ थोड़ा बहुत गलत हो ही जाता है। उनका कहना था कि मुझे एक फिल्म से इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि किसी और स्टार किड को वो रोल चाहिए था।

rajkummar-rao-accepts-of-nepotism-in-bollywood

अब ये कौन सा रोल था पता नहीं लेकिन बॉलीवुड में भाई - बाप - दादा का राज काफी चलता है, इसमें कोई दो राय नहीं है। हाल ही में कंगना रनौत ने करण जौहर को इसक मुखिया कह डाला था। क्योंकि वो सिर्फ स्टार्स के बच्चों पर फोकस करते हैं।

[Ooo: सलमान से लेकर आमिर तक सैफ की बेटी के पीछ पड़े हैं!]

इसके अलावा कृति सैनन ने भी माना है कि मैं अंधी होंगी अगर मैं यह कहूं कि बॉलीवुड में बाहर वाले लोगों के साथ भेदभाव नहीं होता है। हालांकि राजकुमार राव ने माना कि उनके साथ एक ही बार ऐसा हुआ था।
[बॉलीवुड के ये स्टार्स...कर चुके हैं बचपन में ही डेब्यू...SUPERCUTE PICS]

इसके अलावा उनके पास मौके भी आए और अच्छे प्रोजेक्ट भी। इसलिए उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है। राजकुमार राव ने लव सेक्स और धोखा से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

इसके बाद वो ढेरों फिल्मों में छोटे किरदारों में दिखे लेकिन उन्हें पहचान मिली काई पो छे से। वैसे स्टारकिड्स की बात करें तो बॉलीवुड में पूरी नई खेप तैयार है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X