अक्षय कुमार की इस फिल्म से खुश नहीं हैं राजकुमार संतोषी, बोले- 'फिर से बनाऊंगा'

सुपरस्टार अक्षय कुमार की धमाकेदार फिल्म केसरी भला किसको याद नहीं है, इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और फैंस को भी काफी पसंद आई थी। लेकिन इस वक्त उनकी फिल्म को लेकर चर्चा फिर से हो रही है क्योंकि एक फिल्ममेकर ने इस फिल्म को फिर से बनाने की जिम्मेदारी ली है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मशहूर फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी की जो हाल ही में फिल्म केसरी को लेकर बोले हैं।
उन्होने उसी कहानी पर फिर से फिल्म बनाने की इच्छा जताई है क्योंकि केसरी में जिस तरह का मुद्दा दिखाया है इससे वो खुश नहीं हैं। इंडियन एक्सप्रेस के साथ बात करते हुए राजकुमार संतोषी ने कहा,
"मैंने सारागढ़ी की लड़ाई पर फिल्म का ऐलान किया था लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि फिल्म नहीं बन पाई थी। बीस दिन की शूटिंग के बाद इसको रोकना पड़ा था। केसरी एक ऐसी फिल्म थी जो कि युद्ध पर आधारित थी और इस सब्जेक्ट पर बाद में अक्षय कुमार और करण जौहर ने काम किया था।
जब इस सब्जेक्ट पर फिल्म का ऐलान हुआ तो मेरे फाइनेंसरों और मैंने इस मुद्दे पर चर्चा की और वे थोड़ा चिंतित हुए और पीछे हट गए। अब मैं फिर से इस फिल्म पर काम करूंगा और फिल्म बनाउंगा क्योंकि जो फिल्म बनी है उससे में किसी भी तरह से खुश नहीं हूं।''
राजकुमार संतोषी का ये बयान तेजी से चर्चा में है और लोग इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। खबरें थीं कि राजकुमार संतोषी की इस फिल्म में अभिनेता रणदीप हुड्डा काम करने वाले थे और इसके लिए उन्होने 2 साल तक दाढ़ी बढ़ाई थी। हालांकि इस फिल्म पर कब से काम शुरु होता है ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
राजकुमार संतोषी ने अपने करियर में कई धमाकेदार फिल्में दी हैं और आज भी लगातार वो बिजी रहते हैं और प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैँ।


Click it and Unblock the Notifications











