राजकुमार संतोषी को मिली जान से मारने की धमकी!

फिरोज नाडियावाला जो कि साजिद नाडियावाला के भाई और फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने निर्माता रहे हैं ने राजकुमार संतोषी को धमकाया है। राजकुमार संतोषी ने पुलिस को बताया कि पहले तो फिरोज नाडियावाला ने उनके घर जाकर उन्हें धमकी दी जिस वक्त राजकुमार संतोषी घर पर नहीं थे सिर्फ उनका नौकर घर पर था। उसके बाद फिरोज ने फोन करके राजकुमार संतोषी को जान से मारने की धमकी दी है। राजकुमार संतोषी ने मुंबई के जूहू पुलिस स्टेशन पर जाकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दफा 452 और 506 के अंतर्गत ये केस दर्ज किया है।
राजकुमार संतोषी और फिरोज नाडियावाला दोनों ही फिल्म निर्माण कीदुनिया के जाने माने नामहैं। दोनों ने काफी सारी बेहतरीन फिल्में बनाई हैं और हिंदी सिनेमा को एक बेहतरीन सिनेमा दियाहै। राजकुमार संतोषी द्वारा फिरोज नाडियावाला पर जान से मारने की धमकी देने का केस फाईल करने की बात किसी को भी हजम नहीं हो रही है। फिल्हाल अभी तक तो इस केस को लेकर ज्यादा डीटेल पता नहीं चली हैं लेकिन जल्द ही पूरा मामला साफ हो जाएगा कि किस तरह के पैसों को लेकर फिरोज ने राजकुमार को जान से मारने की धमकी तक दे डाली।


Click it and Unblock the Notifications