"Ajay Devgn बहुत डाउन-टू-अर्थ स्टार हैं, सफलता उनके सिर नहीं चढ़ी है", डायरेक्टर ने किया कमेंट

rajkumar-santoshi-comments-on-ajay-devgn-says-success-has-not-gone-to-his-head

Ajay Devgn: अजय देवगन की बेस्ट फिल्मों की लिस्ट बनाई जाए तो उसमें 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' जरूर शामिल किया जाएगा। फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाई थी, बल्कि अपनी पटकथा और अभिनय की वजह से आज भी सिनेमाप्रेमियों की पसंद में शामिल है। अजय देवगन अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन किया था राजकुमार संतोषी ने।

राजकुमार संतोषी और अजय देवगन एक जबरदस्त निर्देशक-अभिनेता जोड़ी रहे हैं। उन्होंने चार फिल्मों में साथ काम किया है और सभी फिल्में दर्शकों और आलोचकों दोनों को समान रूप से प्रभावित करने में सफल रही हैं।

अजय देवगन सिक्योर अभिनेता हैं

उनके क्रिएटिव तालमेल को याद करते हुए राजकुमार संतोषी कहते हैं, "मैंने अजय को चार फिल्मों - खाकी, द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, हल्‍ला बोल और लज्जा में निर्देशित किया है। वह एक डायरेक्टर्स एक्टर हैं। वह खुद को चरित्र में ढ़ाल लेते हैं। उन्होंने लज्जा में एक डकैत की भूमिका निभाई है। उन्होंने भगत सिंह की भूमिका निभाने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। उन्होंने खाकी में एक खलनायक की भूमिका निभाई। खास बात थी कि उन्होंने इन सभी किरदारों को दृढ़ विश्वास के साथ निभाया। वह अपने निर्देशक पर हर तरह से भरोसा करते हैं। साथ ही वह बहुत सिक्योर अभिनेता हैं। वह अपने कोस्टार्स को भी उभरने का पूरा मौका देते हैं।"

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिये इंटरव्यू में निर्देशक आगे कहते हैं, "अजय के पास अच्छी पटकथा की समझ है। वह बहुत मेहनती अभिनेता हैं। मुझे उनके साथ काम करने में मजा आया। वह फिल्म की आवश्यकता को समझते हैं। मैं कामना करता हूं कि वह अधिक से अधिक सफलता प्राप्त करें। उन्हें सिनेमा का तकनीकी ज्ञान भी है।"

सफलता अजय के सिर नहीं चढ़ी है

द लीजेंड ऑफ भगत सिंह (2002) को याद करते हुए, संतोषी कहते हैं, "भगत सिंह करते समय, हम दोनों इस बारे में बहुत निश्चित थे कि हम क्या कर रहे हैं। हमने बहुत रिचर्स किया था। हम फिल्म को अव्यवस्थित तरीके से नहीं बना रहे थे। हमें उस फिल्म पर गर्व है। खाकी के साथ भी यही बात थी। मल्टी-स्टारर में होने के कारण उन्हें कोई असुरक्षा नहीं थी। वह बहुत डाउन-टू-अर्थ और विनम्र अभिनेता हैं। सफलता उनके सिर नहीं चढ़ी है।"

More from Filmibeat

Read more about: rajkumar santoshi ajay devgn
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X