'फैशन नहीं अश्लीलता है..' ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनकर सामने आ गईं राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा, बुरी तरह ट्रोल!

Patralekha Troll On Her Dress- राजकुमार राव इस वक्त अपनी हालिया रिलीज फिल्म स्त्री 2 की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद उनकी पत्नी पत्रलेखा को काफी बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। इसका कारण कुछ और नहीं बल्कि उनकी ड्रेस और उनका फैशन सेंस बताया जा रहा है। जी हां, एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें राज अपनी के साथ पोज करते हुए नजर आ रहे हैं।
इस दौरान पत्रलेखा जो ड्रेस पहनी थी वो ट्रांसपेरेंट थी और उनका इनरवियर दिख रहा था। इसके अलावा वो मुड़ीं तो ये ड्रेस पीछे से पूरी तरह खुली हुई थी। इसको लेकर लोग भड़क गए और लगातार उनको खरी खोटी सुना रहे हैं।
फैशन डिजास्टर..
लोगों का कहना है कि ये फैशन डिजास्टर है। एक ने लिखा, ''उसे अपना स्टाइलिस्ट बदलने की जरूरत है, यह स्टाइल नहीं बल्कि अश्लील है।'' एक ने लिखा, ''सबकी नज़र ब्रा पर है।'' एक ने लिखा, ''पत्र पीछे से खुला है भाई साहब।'' एक ने लिखा, ''न जाने क्यों ये पुरुष अपनी पत्नी को सार्वजनिक रूप से नग्न होना पसंद करते हैं।''
एक ने लिखा, ''समाज को बिगाड़ रहे हैं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज।'' एक ने लिखा, ''ऐसा ड्रेस पहनना जरूरी है क्या।'' एक ने लिखा, ''ये फिल्म इंडस्ट्री में नए-नए अमीर हैं...लेकिन ये भूल गए कि खानदानी अमीर पूरी तरह से तैयार होते हैं।''
शादी को लेकर आए थे चर्चा में
राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा पॉल, 15 नवंबर 2021 को चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। पंजाबी स्टाईल की इस शादी से आई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। फैन्स इन रॉयल तस्वीरों को देख इस खूबसूरत कपल की लव स्टोरी पर मोहित हुए जा रहे हैं। ये शादी बेहद निजी समारोह थी जहां केवल दोनों के खास दोस्त और रिश्तेदार शामिल थे।


Click it and Unblock the Notifications











