पत्रलेखा से प्यार करता हूं लेकिन शादी की जल्दी नहीं- राजकुमार

राजकुमार राव ने ये तो कहा कि वो पत्रलेखा से बेहद प्यार करते हैं और कभी भी उन्हें धोखा नहीं देंगे। शादी उन्हें के साथ करेंगे। लेकिन वहीं शादी के बारे में पूछने पर राजकुमार ने जवाब दिया कि फिल्हाल वो शादी के बारे में नहीं सोच रहे हैं क्योंकि उन्हें अपने करियर में काफी आगे जाना है। करियर पर ध्यान देना है और इस वजह से वो शादी को लेकर फिल्हाल थोड़ा पीछे हैं।

Rajkumar Rao

हाल ही में अपनी फिल्म डॉली की डोली के प्रमोश के दौरान राजकुमार राव ने शादी के बारे में पूछने पर राजकुमार ने कहा- मैं अपनी निजी और प्रोफैशनल लाइफ को अलग अलग रखता हूं। पूरी कोशिश करता हू कि मेरी निजी जिदंगी मेरे काम की वजह से प्रभावित ना हो। जहां तक शादी की बात है तो ये एक निजी फैसला है। अगर देर से भी करें तो गलत क्या है। शादी में अभी वक्त है।

हालांकि राजकुमार ने ये तो साफ कर ही दिया है कि वो शादी तो अपनी गर्लफ्रैंड पत्रलेखा से ही करेंगे लेकिन ये बॉलीवुड है और यहां पर रिश्तों के समीकरण हर रोज हर पल बदलते रहते हैं। लोग एंट्री करते हैं साथ में लेकिन यहां आकर अकेले हो जाते हैं।

फिल्हाल देखते हैं कि राजकुमार राव अपने इस प्यार को कब तक संभाले रख पाते हैं। ऐसा नहीं है कि इस इंडस्ट्री में कोई भी अपने प्यार को नहीं संभाल पाया लेकिन ज्यादातर तो यही देखने को मिला है कि इंडस्ट्री की चकाचौंध लोगों की सोच और उनके रिश्तों को बदल देती है। खैर उम्मीद है कि राजकुमार के साथ ऐसा कुछ ना हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X