Ohh.. राजकुमार राव ने विद्या बालन को लगाया तीन तमाचा..क्यों!
[बॉलीवुड न्यूज] कल ही हमने आपको यह जानकारी दी थी कि विद्या बालन और इमरान हाशमी की फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' में राजकुमार राव भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। बता दें, फिल्म में राजकुमार विद्या के पति बने हैं।
'हमारी अधूरी कहानी' में घरेलू हिंसा पर काफी फोकस किया है। जहां राजकुमार राव विद्या पर हाथ उठाते दिखेंगे। बता दें, एक सीन के दौरान सब तब आश्चर्यचकित रह गए, जब राजकुमार ने सच में विद्या को एक तमाचा जड़ दिया।
जी हां, फिल्म से जुड़े एक सूत्र की मानें तो, इस तरह की सीन में अकसर एक्टर्स मारने की नकल करते हैं, जो पर्दे पर रियल लगते हैं। लेकिन यहां राजकुमार ने विद्या को सच में थप्पड़ मार दिया। बहरहाल, सीन तीन रिटेक्स में पूरी हुई, मतलब कि विद्या को राजकुमार से तीन थप्पड़ खाने पड़े।
PICS: अजय देवगन, शाहरूख समेत जानिए बाकी बॉलीवुड सितारों के अजीबोगरीब डर!
राजकुमार और विद्या की एक्टिंग देखकर फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी भी अंचभित हो उठे थे। उन्होंने बताया कि, उन्हें उम्मीद नहीं थी कि राजकुमार सच में मार देंगे, लेकिन जब मैंने देखा कि विद्या सीन पूरी कर रही हैं, तो मैंने सीन पूरा ही शूट कर लिया।
बता दें, दोनों एक्टर्स ने शूट से पहले ही आपस में बात कर ली थी कि उन्हें यह सीन किस तरह करनी है। हम्ममम.. मान गए उस्ताद..
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications



