रील पर धोखा देते हैं राजकुमार, रियल में नहीं!
राजकुमार राव की ऑनस्क्रीन इमेज बहुत ही गंभीर और संजीदा है। लेकिन क्वीन में कंगना रनौत के धोखेबाज़ बॉयफ्रेंड बनकर उन्होंने दर्शकों को ऐसा कन्विन्स किया है कि हर कोई आए दिन उन पर शक करता रहता है। अब लोगों को कौन समझाए कि वो क्वीन कंगना को धोखा देने के बाद उन्हें खुद उनकी ही दुल्हन लूट कर चली गई।
राजकुमार राव सिटीलाइट्स में अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ दिखे थे। उनका कहना है है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से बहुत प्यार करते हैं और उनसे ही शादी करेंगे। हालांकि राजकुमार राव के फीमेल फैन्स की लिस्ट इतनी लंबी नहीं हुई है। पर मीडिया में ऐसी चर्चा थी कि राजकुमार अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा दे रहे हैं।
ALSO READ: इन 5 मज़ेदार कारणों से ज़रूर देखें डॉली की डोली
राजकुमार राव ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह कभी पत्रलेखा को धोखा देने के बारे में सोच भी नहीं सकते और वह कभी नहीं चाहेंगे कि पत्रलेखा से उनके संबंध खत्म हों। हर इंसान की तरह वो भी अपनी ज़िंदगी की सफलता का क्रेडिट पत्रलेखा को ही देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
