Shocking..इस एक्टर ने खुद के साथ किया ऐसा खिलवाड़..खतरे में पड़ गई जान !
फिल्म रिलीज होने से पहले ही राजकुमार राव ने बतौर एक्टर खुद को साबित कर दिया है कि किसी भी किरदार में ढलने के लिए वह कई दिनों तक भूखे रह सकते हैं। ट्रैप्ड में उनके किरदार की तैयारी बेहद खतरनाक रही है।
शाहिद हो या अलीगढ़ राजकुमार राव अपनी हर फिल्म के लिए शिद्दत से तैयारी करते हैं। यही वजह है कि कंटेंट आधारित फिल्मों की पहली पसंद राजकुमार राव बनते चले जा रहे हैं।
इस साल मार्च में राजकुमार राव ट्रैप्ड से सिनेमाघरों में दस्तक देने वाले हैं। वन मैन आर्मी के साथ राजकुमार राव इस फिल्म में अकेले पूरी कहानी के ईद-गिर्द दिखाई देंगे।

यह कहानी एक ऐसे युवक की है, जो गलती से अपने घर में बंद हो जाता है। उसका घर सबसे ऊपरी मंजिल पर है। वह कई दफा कोशिश करता है लेकिन वह किसी को अपने घर में फंसने की बात नहीं बता पाता है।भूखे-प्यासे और तकलीफ में फंसे इस युवक के किरदार के लिए राजकुमार राव ने खुद निजी जिंदगी में वह सारी दिक्क्तें महसूस की है, जो इस किरदार की यूएसपी है।
आइए खुद जानते हैं कि राजकुमार राव इस बारे में क्या कहना चाहते हैं। राजकुमार राव बताते हैं कि विक्रमादित्य मोटवानी की यह फिल्म मेरे लिए फिजिकल और मानसिक तौर पर काफी मुश्किल भरी रही है।मैंने इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा अपने डाइट पर ध्यान दिया है। डाइट तो दूर की बात है मैंने इस किरदार में ढलने के लिए खाना तक नहीं खाया है।
इस फिल्म की शूटिंग हमें बीस दिन में पूरी करनी थी। मैंने इस वजह ले मेरा सारा फोकस केवल इस किरदार के भीतर चल रही परेशानी पर था।शूटिंग के बीस दिन मैंने केवल गाजर और ब्लैक काफी पर बिताए हैं। ताकि किरदार के मन के भीतर चल रहे युद्ध को मैं समझ सकूं।


Click it and Unblock the Notifications











