नेशनल एवार्ड विनर इस एक्टर से नहीं हो पाती सेक्स कॉमेडी!

बॉलीवुड में सेक्स कॉमेडी हर एक्टर नहीं कर पाते। रितेश देशमुख, तुषार कपूर, आफताब शिवदसानी, अरशद वारसी जैसे कुछ एक्टरों को छोड़कर सेक्स कॉमेडी में कोई सहज नहीं लगते। ऐसे में इस लिस्ट में एक और एक्टर का नाम जुड़ गया है। वह हैं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता राजकुमार राव।

rajkumar rao

राजकुमार राव वैसे तो अलग तरह के किरदारों और भूमिकाओं के साथ प्रयोग करने में सहज हैं, लेकिन सेक्स कॉमेडी की बात करें तो इसे लेकर राजकुमार थोड़े कंर्फटेबल हो जाते हैं। राजकुमार ने 'लव सेक्स और धोखा', 'रागिनी एमएमएस', 'शैतान','शाहिद', 'काई पो चे', 'क्वीन', 'सिटी लाइट्स' और आने वाली फिल्म 'डॉली की डोली' जैसी फिल्मों में काफी डिफरेंट भूमिकाएं निभाई हैं।

राजकुमार से सेक्स कॉमेडी फिल्म में काम करने को लेकर जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, 'मैं सेक्स कॉमेडी फिल्म में काम करने को लेकर सहज नहीं हूं, लेकिन यदि कहानी मेरी संवेदनशीलता के अनुरूप हो, तो मैं फिल्म कर सकता हूं।'

आपको बता दें, राजकुमार राव फिल्म 'डॉली की डोली' में दिखने वाले हैं। जो कि एक महिला प्रधान फिल्म है। लिहाजा, इस पर राजकुमार का मानना है कि महिला प्रधान फिल्में करने में कोई बुराई है। उन्होंने कहा कि 'डॉली की डोली' की पटकथा कमाल की है और फिल्म में मेरा किरदार काफी अलग है।"

अभिषेक डोगरा के निर्देशन में बनी डॉली की डोली के निर्माता अरबाज खान हैं। फिल्म 23 जनवरी को प्रदर्शित हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X