राजकुमार राव जन्मदिन: ऋतिक रोशन से अनुष्का शर्मा तक, बॉलीवुड के 'राजकुमार को भेजी विशज, शेयर की PICS
बॉलीवुड के राजकुमार राव आज अपना 37वां बर्थडे मना रहे हैं। उनके बर्थडे पर सोनम कपूर, अनिल कपूर, ऋतिक रोशन से लेकर अनुष्का शर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं दी। आज राजकुमार राव की फिल्म स्त्री के भी पूरे दो साल हो गए हैं। दो साल पहले राजकुमार राव ने श्रद्धा कपूर के साथ ये सुपरहिट फिल्म दे थी। राजकुमार राव अपने शांत और साधारण सी पर्सनैलिटी को लेकर बॉलीवुड में लोकप्रिय हैं। वह कूल डूड के तौर पर नहीं बल्कि एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। जिन्होंने बिना किसी गॉड फादर अपनी ये जगह बॉलीवुड में बनाई हैं।
गुड़गांव के पले बड़े राजकुमार राव ने दिल्ली के आत्माराम सनान धर्म कॉलेज से ग्रेजुएशन की। इस दौरान उन्होंने खूब थिएटर किया। फिर एक्टिंग को निखारने के लिए उन्होंने भारती फिल्म और टेलीविजन संस्थान को चुना। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह मुंबई आए। यहां उन्होंने खूब स्ट्रगल किया। राजकुमार को साल 2010 में लव सेक्स और धोखा फिल्म से फिल्मों में मौका मिला। फिर वह द सिटी लाइट और काई पो चे जैसी शानदार फिल्मों में नजर आए।
राजकुमार राव ने इंडस्ट्री में इन फिल्मों के जरिए खूब जाना गया। धीरे धीरे वह फिल्मों में लीड रोल हासिल कर पाए। फिर वह श्रद्धा कपूर से लेकर कई बड़ी एक्ट्रेस के अपोसिट भी नजर आए। राजकुमार की फिल्में शानदार एक्टिंग और स्टोरी के लिए जानी जाती है।


Click it and Unblock the Notifications