कहीं रणछोड़दास को भूल न जाना....आने वाला है 3 Idiots का सीक्वल
रणछोड़दास श्यामलदास चांचड़..कहीं इस नाम को भूल तो नहीं गए? चलिए यदि भूल गए हैं तो हम आपको याद दिलाते हैं कि यह नाम था 3 इडियट्स के रैंचो यानि आमिर खान का। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 2009 की ब्लॉक बस्टर फिल्मों में थी। तो फिर एक बार फिर तैयार हो जाइए 3 इडियट्स से मिलने के लिए।

जी हां, यह हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद फिल्म के निर्देशक राजू हिरानी का कहना है कि वह अपनी सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियटस' का सीक्वल बना सकते हैं। हिरानी ने आमिर खान, करीना कपूर, आर माधवन, शरमन जोशी और बोमन इरानी को लेकर ‘3 इडियटस' बनाई थी। दर्शकों के साथ साथ समीक्षकों ने भी इस फिल्म को सिर चढ़ाया था। और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से भी ज्यादा की शानदार कमाई की थी।
निर्देशक का कहना है कि वह इस फिल्म का सीक्वल बनाना चाहते हैं और इस पर काम कर रहे हैं। हालांकि उन्हें इसके लिए अभी और वक्त चाहिए। क्योंकि फिलहाल, उनकी फिल्म ‘पीके' 19 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में भी आमिर खान मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
बहरहाल, अगर राजू हिरानी 3 इडियट्स का सीक्वल बनाते हैं तो यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार तीन किरदारों में कौन कौन होगा। और एक्ट्रेस के तौर पर करीना ही रहेंगी या कोई और करेगा उन्हें रिप्लेस!


Click it and Unblock the Notifications