..................... रणबीर कपूर को फिर से डायरेक्ट करने वाले हैं राजकुमार हिरानी | Rajkumar Hirani to direct Ranbir Kapoor again, and it’s not PK sequel - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान के बाद, रणबीर कपूर के साथ जुड़ेंगे राजकुमार हिरानी, नहीं होगी पीके सीक्वल!

इन दिनों भले ही फिल्मों की रिलीज रोक दी गई है, लेकिन नई फिल्मों की घोषणा लगातार जारी है। अफवाहों की मानें तो कोरोना निगेटिव हो चुके अभिनेता रणबीर कपूर एक बार फिर राजकुमार हिरानी की फिल्म से जुड़ने वाले हैं। पीके में कैमियो निभाने के बाद रणबीर ने राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' में काम किया था, जो उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म है।

पिछले दिनों निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने पीके सीक्वल की चर्चा की थी, जहां उन्होंने कहा था कि सीक्वल में आमिर खान नहीं, बल्कि रणबीर कपूर के किरदार की कहानी आगे कही जा सकती है।

Rajkumar Hirani

इसके बाद ही फैंस उत्साहित हो गए कि पीके सीक्वल में रणबीर होंगे। वहीं, अब हिरानी की अगली फिल्म में रणबीर के होने की चर्चा है, लेकिन बता दें ये पीके सीक्वल नहीं होगी। बल्कि एक ओरिजनल स्क्रिप्ट के लिए निर्देशक ने रणबीर को अप्रोच किया है। राजकुमार हिरानी ने रणबीर को ही ध्यान में रखकर एक स्क्रिप्ट लिखी है, जो अभिनेता को भी पसंद आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X