दो ब्लॉकबस्टर के बाद- अब आमिर खान की 'मुगल' से जुड़ेगें ये निर्देशक- धमाका फाइनल
आमिर खान की फिल्म मुगल का निर्देशन अब सुभाष कपूर नहीं कर रहे हैं। फिल्म के लिए नए निर्देशक की तलाश की जा रही है। इसी बीच ताजा खबरों की मानें तो निर्माता भूषण कुमार ने राजकुमार हिरानी को भी इस फिल्म का निर्देशन करने के लिए अप्रोच किया है। हिरानी को स्क्रिप्ट पसंद भी आई है लेकिन फिलहाल उन्होंने फिल्म के लिए हां नहीं किया है।
अजय देवगन की फिल्म में काजोल की धमाकेदार एंट्री- 8 सालों के बाद
कोई शक नहीं कि यदि राजकुमार हिरानी इस गुलशन कुमार बॉयोपिक को डाइरेक्ट करने के लिए तैयार हो जाते हैं.. तो यह फिल्म 2020 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन सकती है। आखिर आमिर खान और हिरानी की जोड़ी ने 3 इडियट्स और पीके जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। वहीं, इस साल राजकुमार हिरानी संजू जैसी धमाकेदार बॉयोपिक भी दर्शकों को दे चुके हैं।

फिलहाल मुगल को लेकर कोई आधिकारिक खबर बाहर नहीं आई है। लेकिन आमिर खान फिल्म में फाइनल हैं और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद यही आमिर की अगली फिल्म होने वाली है। साल के अंत तक मुगल पर काम शुरु कर दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











