क्या....रणबीर कपूर में दिखती है संजय दत्त की झलक!

मालूम पड़ता है निर्देशक राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त के बॉयोपिक में रणबीर कपूर को लेने का मन बना लिया है। आपको बता दें, राजकुमार हिरानी का कहना है कि उन्हें रणबीर कपूर में युवा संजय दत्त की झलक दिखती है। रणबीर में एक स्टारडम दिखता है जो संजय में उनकी पहली फिल्म 'रॉकी' के समय दिखता था।

ranbir-kapoor

गौरतलब है कि, खबरों के अनुसार हिरानी इन दिनों संजय दत्त की बॉयोपिक पर काम कर रहे हैं। बताया जाता है कि संजय ने उन्हें 25 दिन तक अपनी जिंदगी की कहानी सुनाई जिसे हिरानी पूरी ईमानदारी के साथ लिख रहे हैं। यह फिल्म हिरानी की फिल्म 'पीके' की रिलीज के बाद फ्लोर पर जाएगी और दो साल में इसे तैयार कर रिलीज करने की योजना है।

राजू हिरानी और संजय की दोस्ती सिर्फ बॉलीवुड ही बल्कि जगजाहिर है। संजय ने राजकुमार के साथ 'मुन्ना भाई' सीरीज की फिल्मों में काम किया है, जो कि सभी सुपरहिट रही हैं। वहीं, हिरानी की आने वाली फिल्म 'पीके' में भी संजय ने अहम भूमिका निभायी है। लिहाजा, अब हिरानी संजय दत्त के जीवन पर फिल्म बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जब संजय पैरोल पर जेल से बाहर आए तो उन्होंने अपनी जिंदगी के कुछ कड़वे सच मुझसे बांटे, मैंने पाया कि संजू की जिंदगी में फिल्मों से ज्यादा ड्रामा है। इसी से प्रभावित होकर मैंने फिल्म बनाने का फैसला किया।

वहीं, हिरानी को लगता है कि रणबीर में युवा संजय की झलक दिखती है। रणबीर में वहीं स्टारडम दिखता है। साथ ही जैसे संजय बाहर सख्त दिखते हैं लेकिन वो अंदर से बड़े मासूम हैं और वैसे ही रणबीर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X