पीएम मोदी से मिले सुपरस्टार आमिर खान, इस बात पर हुई चर्चा, पीएम करेंगे ये बड़ा काम
आमिर खान खान इस समय फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं और हाल ही में उन्होने किसी बात को लेकर पीएम मोदी से भी मुलाकात की। बता दें कि इस मौके पर आमिर खान के अलावा राजकुमार हिरानी, आनंद एल राय, रितेश सिधवानी, सिद्धार्थ रॉय कपूर, मौलिक भगत और महावीर जैन जैसे लोग शामिल थे जोकि काफी बड़े मुद्दे के साथ पीएम से मिले। बता दें कि आमिर खान और बाकी ने लोगों ने पीएम के सामने ये मुद्दा रखा कि आखिर किस तरह से एंटरटेनमेंट राष्ट्र निर्माण में सहयोग कर सकता है।
इसके अलावा फिल्म जगत के बढ़ावे और बेहतरी का मुद्दा भी पीएम के सामने प्रस्तुत किया गया। पीएम मोदी ने सभी की बातें काफी ज्यादा ध्यान से सुनी और इस पर अपनी बात भी रखी।

उनका कहना था कि इसमें कोई शक नहीं है कि सिनेमा जगत का प्रभाव लोगों पर पड़ता है और उन्होने डेलीगेशन को भरोसे के साथ ये बात कही कि वो इसके लिए काम जरूर करेंगें।
बता दें कि पीएम से मिलने के बाद सारे सदस्य काफी ज्यादा खुश और संतुष्ठ नजर आ रहे थे। अब देखना ये है कि इसका अगला कदम कौन सा होगा।
आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान दीवाली के मौके पर 7 नवंबर को रिलीज होने वाली है और इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications