भारत के बाद अब विदेशी धरती पर चलेगा संजू का जादू, इस देश में होगी स्क्रीनिंग
सुपरस्टार संजय दत्त की बायोपिक संजू ने इस समय बॉलीवुड में धूम मचाकर रखी हुई है और एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। बता दें कि इस फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने इस फिल्म को अब भारत के बाहर भी स्क्रीनिंग करने का फैसला किया है। जी हां अब संजू सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया में विद्यार्थियों के लिए प्रदर्शित की जाएगी। इस काम को राजू हिरानी और फिल्म के एक और अभिनेता विकी कौशल अंजाम देंगे।
खबर है कि इस फिल्म स्पेशल स्क्रीनिंग मेलबर्न के ला ट्रोब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स के लिए की जाएगी और उसकी बाद वहां भी संजू धमाल मचा सकती है। बता दें कि ये स्क्रीनिंग 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न' (आईएफएफएम) पर की जाएगी।

बता दें कि फिल्म एक के बाद एक कमाई के रिकॉर्ड तोड़ती चली जा रही है। बॉलीवुड की बात करें तो ये पहले ऐसी फिल्म है जो किसी भी खान सुपरस्टार के ना होते हुए भी 300 करोड़ का आकड़ा छूने में सफल हो पाई है।
इस फिल्म में संजय दत्त के रोल में रणबीर कपूर ने इतना कमाल का अभिनय किया है कि फिल्म में उनकी खूब सराहना की जा रही है। इसके पहले इस तरह के कमाई के आकड़े रणबीर कपूर की किसी भी फिल्म में देखने को नहीं मिलें थे।
संजू ने रणबीर कपूर के करियर को एक नई ऊंचाई दी है और उनके जीवन का सबसे बड़ी सफल फिल्म बनकर सामने आई है। बता दें कि रणबीर कपूर इस फिल्म की सफलता के कारण काफी ज्यादा खुश है।
बता दें कि राजकुमार हिरानी ने एक बयान में कहा कि वो इस फिल्म की ऑस्ट्रेलिया में स्क्रीनिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे है और ये उन लोगों के लिए काफी अच्छा अनुभव होगा जो सुपरस्टार संजय दत्त की जिंदगी के बारे में कुछ भी नहीं जानते होंगे।
गौरतलब है कि खुद संजय दत्त ने कहा था कि उन्होने जो कुछ भी किया है वो इस फिल्म में मौजूद है फिर वो चाहे सही हो या गलत। संजू के बाद कई लोगों के नजर संजय दत्त का नजरिया बदल चुका है और लोगों काफी हद तक सच्चाई का पता चल गया है।
फिलहाल रणबीर इस समय फिल्म ब्रह्मास्त्र में काफी ज्यादा बिजी चल रहे है और उनके साथ फिल्म में आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन नजर आने वाले है।


Click it and Unblock the Notifications
