रिलीज से पहले ही 110 करोड़ की कमाई.. 2018 की ब्लॉकबस्टर बॉयोपिक!
रणबीर कपूर स्टारर संजय दत्त बॉयोपिक 2018 की बहुप्रतीक्षित फिल्म बन चुकी है। सिर्फ दर्शकों को ही नहीं.. बल्कि पूरी इंडस्ट्री को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। यही वजह है कि राजकुमार हिरानी की इस फिल्म के वर्ल्डवाइड डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स को 110 करोड़ में खरीदा गया है। राइट्स को फॉक्स स्टार स्टूडियो ने खरीदा है।
सलमान खान का होगा धमाका.. तगड़ी ओपनिंग.. 1000 करोड़!
जी हां, फिल्म ने रिलीज से पहले ही 110 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म का नाम फिलहाल 'संजू' बताया जा रहा है.. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बता दें, फिल्म काफी भारी भरकम बजट पर तैयार हुई है। भारत में हिट होने के लिए फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 190 करोड़ की कमाई करनी होगी। वहीं, विदेश में हिट होने के लिए 45 करोड़ का कलेक्शन करना होगा। उम्मीद की जा रही है कि यह रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म साबित होगी।


Click it and Unblock the Notifications