संजू में इसलिए आमिर खान ने रिजेक्ट किया रणबीर के पापा का रोल
Recommended Video

आमिर खान और राजुकमार हिरानी पक्के वाले दोस्त हैं। हो भी क्यों ना। दोनों ने एक दूसरे को उनके करियर का बेस्ट दिया है। 3 इडियट्स और पीके। दोनों फिल्में राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट की थी और इसके हीरो थे आमिर खान।
राजकुमार हिरानी ने बताया कि आमिर खान और मेरी ट्यूनिंग बहुत ही ज़बरदस्त है। मैं जब भी कुछ लिखता हूं तो सबसे पहले उन्हीं के पास जाता है। इसलिए जैसे ही मैंने संजू लिखी, उन्हें एक रोल ऑफर किया।

ये रोल था मशहूर अभिनेता सुनील दत्त का। यानि कि संजय दत्त के पापा। फिल्म में रणबीर कपूर के पापा के लिए आमिर खान को अप्रोच किया गया। लेकिन आमिर ने तुरंत इसे मना कर दिया और बताया कि वो दंगल में पापा का रोल कर रहे हैं।
तुरंत ही फिर से ऐसा करना नहीं चाहते। अब यहां देखने वाली दो बातें हैं - पहली ये कि आमिर खान के लिए रणबीर कपूर ने पीके के क्लाईमैक्स में स्पेशल अपीयरेंस के साथ जान डाली थी। वहीं दूसरी बात ये कि अफवाहों की मानें तो पीके के लिए पहली चॉइस रणबीर कपूर ही थे। लेकिन आमिर ने ये स्क्रिप्ट जब्त कर ली।
बहरहाल, संजू में रणबीर के पापा का रोल ज़्यादा बड़ा नहीं होता। वहीं दंगल और संजू के किरदारों में ज़मीन आसमान का अंतर था। अब आमिर ने फिल्म सच में क्यों नहीं की पता नहीं।
[Also Read:आमिर की महाभारत की कास्टिंग - सलमान बनेंगे कृष्ण]
वैसे जिन्हें नहीं पता हो, रणबीर कपूर किशोर कुमार बायोपिक पर अनुराग बसु के साथ काम कर रहे थे लेकिन उस फिल्म में भी आमिर की काफी दिलचस्पी हो गई थी।
वहीं दूसरी तरफ, आजकल सलमान खान भी रणबीर कपूर से काफी डरे हुए हैं क्योंकि रेस 3 के 15 दिन बाद ही संजू बायोपिक का धमाका हो जाएगा।
[120 करोड़ की धमाकेदार बायोपिक में सलमान OUT और रणबीर IN]
तो ये तो तय है कि अगली जेनरेशन से पुराने सितारों को थोड़ा डर तो लगने लगा है। क्योंकि नए सुपरस्टार्स की खेप आ चुकी हैं जिनमें रणबीर कपूर और रणवीर सिंह मुख्य हैं। लेकिन आमिर को रणबीर के पापा के रोल में देखना दर्शकों को काफी अच्छा लगता।
वैसे देखिए अपने करियर में कितनी ब्लॉकबस्टर फिल्में रिजेक्ट कर चुके हैं आमिर खान।


Click it and Unblock the Notifications

