First LOOK: 'संजू' और सोनम कपूर का रोमांटिक अंदाज.. पहली झलक ही सुपरहिट
Recommended Video

संजय दत्त बॉयोपिक 'संजू' हर पोस्टर के साथ और दिलचस्प होता जा रहा है। अब तक निर्देशक राजकुमार हिरानी ने सिर्फ रणबीर कपूर का लुक ही आउट किया था। लेकिन अब फिल्म संजू से एक नई पोस्टर रिवील की गई है, जहां सोनम कपूर और रणबीर कपूर का रोमांटिक अंदाज दिखाया गया है। दोनों ही पोस्टर में काफी क्यूट दिख रहे हैं। राजू हिरानी ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है- संजू की क्रेजी रोमांटिक लाइफ से एक तस्वीर।
''मुझे पता था, मेरी फिल्म साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर नहीं होगी..''
कोई शक नहीं कि इस फिल्म में रणबीर ही नहीं, सोनम भी अपनी लुक से सबको हैरान कर रही हैं। संजय दत्त की लाइफ पर बनी यह फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होने वाली है। राजकुमार हिरानी हर दिन फिल्म की एक पोस्टर शेयर कर रहे हैं। जिससे फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है।

फिल्म में सोनम कपूर टीना मुनिम का किरदार अदा कर रही हैं, जिनके साथ संजय दत्त की अफेयर की खबरें सुर्खियों में काफी छाई थीं। जाहिर है फिल्म को लेकर फैंस और भी बेसब्र हो चुके हैं। फिल्म को रिलीज होने में अभी डेढ़ महीने का वक्त है। फिल्म को लेकर क्रेज देखकर उम्मीद जा रही है कि फिल्म 300 करोड़ क्लब में एंट्री लेगी।
बहरहाल, यहां जानें संजय दत्त बॉयोपिक कौन सा एक्टर, किस किरदार में नजर आएंगे-


Click it and Unblock the Notifications











